जब सदन में उठा भगवाकरण का मामला, यह बोले वनमंत्री राकेश पठानिया

punjabkesari.in Monday, Dec 13, 2021 - 05:49 PM (IST)

धर्मशाला : विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और विधानसभा अध्यक्ष पर भगवा पटका पहनने के आरोप लगाए। जिस पर वन मंत्री राकेश पठानिया भड़क गए और भगवा रंग को देश की शान बताया और कहा कि इसे पहनकर विधानसभा अध्यक्ष ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने कहा कि भगवा रंग हिंदुत्व की शान है और इसे अपने देश में नहीं तो क्या लाहौर में या विदेशों में जाकर पहने। हमें भगवा रंग पर नाज है और विधानसभा अध्यक्ष ने इसे पहना है तो इसमें कोई गलती नहीं की। उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता पाने के लिए पूरी तरह से पागल हो गए हैं और विधानसभा के अंदर आज घोषणाएं कर रहे है। करुणामूल्क को नौकरी देने, आउट सोर्स को पक्का करने और पुलिस वालों को नियमित करने की आज घोषणा सदन में की हैं लेकिन वास्तव में यह सभी समस्याएं कांग्रेस की ही देन है। 

कांग्रेस सरकार में ही पुलिस कर्मियों के लिए काला कानून लाया गया और ओपीएस खत्म किया गया। यही नहीं हजारों की संख्या में कांग्रेस ने आउटसोर्स पर कर्मी तैनात किए और अब भाजपा पर इसके आरोप लगा रहे हैं। जबकि वास्तव में यह सब भाजपा सरकार करुणामूल्क को नौकरी देने का काम कर रही है साथ ही पुलिस जवानों की मांगों को लेकर कमेटी बनाई गई है। सदन में विपक्ष झूठ पर झूठ बोल रहा है और लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। विपक्ष सत्ता पाने के लिए पूरी तरह से पागल हो गया है, लेकिन ना तो प्रदेश में और ना ही केंद्र में अब इनकी सरकार आने वाली है। भाजपा 4 उपचुनाव हारने के बाद समझ गई है लेकिन 2022 में फिर से प्रदेश में भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मौज मस्ती करने दिल्ली नहीं गई हैं, बल्कि ऑल इंडिया सीएम कॉन्फ्रेंस में गए हैं, जहां पर प्रदेश के हितों को मुख्यमंत्री रखेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह मुख्यमंत्री इटली या कहीं और मौज मस्ती करने नहीं जाते हैं बल्कि हिमाचल के मुद्दों को उठाने गए है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News