Weather Update : हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2023 - 07:13 PM (IST)

शिमला (संतोष): प्री-मानसून की बारिश से जून माह में मौसम सुहावना हो गया है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में जमकर मेघ बरसे। वहीं शिमला व बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों को धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 4 दिन भारी बारिश का यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि शनिवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, जबकि 25 व 26 जून को यैलो अलर्ट के बीच अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की भारी से बहुत भारी वर्षा, गरजना व ओलावृष्टि का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रहा जबकि डल्हौजी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सैल्सियस रहा है। 
PunjabKesari

कांगड़ा में सर्वाधिक बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात को जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक में 67, कटौला में 52, पंडोह में 36, भराड़ी में 22, बैजनाथ में 18, भरवाईं में 15, रामपुर में 9, ऊना में 7, काहू में 6 और सुंदरनगर में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, मैदानी भागों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को कांगड़ा में सर्वाधिक 12, मंडी में 10 और शिमला में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। 

न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट
न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.9, सुंदरनगर में 24, भुंतर में 22, कल्पा में 13.2, धर्मशाला में 23.2, ऊना में 25, नाहन में 22.1, केलांग में 11, पालमपुर में 22, सोलन में 20.8, मनाली में 16.6, कांगड़ा में 26.5, मंडी में 23.3, बिलासपुर में 22, चम्बा में 22.8, डल्हौजी में 10.6, जुब्बड़हट्टी में 20, कुकुमसेरी में 10.9, सेऊबाग में 21.5, धौलाकुआं में 27.9, बरठीं में 25.8, मशोबरा में 17.8, पांवटा साहिब में 28.0, सराहन में 19.5 और देहरागोपीपुर में 24 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान में -1.1 डिग्री की आई गिरावट
प्री-मानसून की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी सामान्य से -1.1 डिग्री की कमी आई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, सुंदरनगर 33.3, भुंतर 34.7, कल्पा 26.6, धर्मशाला 27.6, नाहन 31.4, केलांग 27.1, सोलन 29.0, मनाली 28.8, कांगड़ा 33.4, मंडी 34.6, बिलासपुर 32.0, चम्बा 34.6, डल्हौजी 25.5, जुब्बड़हट्टी 26.0, कुकुमसेरी 30.8, धौलाकुआं 34.4, बरठीं 33.8 और मशोबरा का 23.6 डिग्री रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News