हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज... यह दो दिन बारिश या बर्फबारी होने की संभावना

punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 10:33 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट ली है, जहाँ आसमान साफ होने के कारण दोपहर में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई क्षेत्रों में तो पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है, जो इस मौसम में असामान्य है। बीते शनिवार को सुंदरनगर जैसे इलाकों में सुबह कोहरा भी छाया रहा, लेकिन दिन में गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पर्यटकों के लिए सुहावना समय

फिलहाल मौसम के साफ और खुशनुमा रहने से पर्यटकों ने एक बार फिर पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। एडवेंचर पसंद यात्री अटल टनल रोहतांग से होते हुए लाहौल घाटी के मनमोहक नजारों का दीदार करने पहुँच रहे हैं, वहीं रोहतांग दर्रे पर जमी बर्फ का मज़ा लेने के लिए भी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।

21 अक्टूबर से बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

हालांकि, यह सुहावना दौर जल्द ही थम सकता है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 अक्टूबर से एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते, 21 और 22 अक्टूबर को राज्य के ऊँचाई वाले हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिन मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News