जल निगम प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से बेच दिया लाखों का Scrap, MC करेगा विजिलैंस जांच की मांग(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 01:29 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): शिमला शहर में नगर निगम का लाखों का कबाड़ जल निगम प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से बेच दिया गया है। जल निगम द्वारा जो स्क्रैप बेजा गया है उसमें 6 लाख के ब्रास के पानी के मीटर भी बेच दिए हैं। इसके अलावा एमसी स्टोर में पड़ी पाइपें, एलबो, पम्पिग मशीनरी शामिल है। इस कबाड़ को बचने से पहले जल प्रबधंन निगम ने नगर निगम को कोई सूचना नहीं दी थी और कबाड़ बेचने से पहले जल प्रबंधन निगम को नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी था लेकिन सारा कबाड़ जल निगम अधिकारियों ने बिना किसी सूचना के बेच दिया है जबकि ये कबाड़ जल निगम बनने से पहले का है।
PunjabKesari, Scrap Image

निगम की मासिक बैठक में उठाया जाएगा मामला

वहीं अब नगर निगम ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम के पार्षद इस मामले की विजिलैंस जांच की मांग पर अड़े हंै। पार्षद इस मामले को निगम की मासिक बैठक में उठाने जा रहे हैं और इस मुद्दे पर सदन में हंगामा भी हो सकता है। नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि जल निगम प्रबंधन ने नगर निगम को बिना कोई सूचना दिए ही सारा कबाड़ बेच दिया है जबकि ये सारी संपत्ति नगर निगम की थी। कबाड़ बेचने की अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले हाऊस में ये मामला आता है उसके बाद ही कबाड़ बेचा जा सकता है लेकिन जल निगम प्रबंधन ने नगर निगम को बिना पूछे लाखों का कबाड़ गुपचुप तरीके से बेचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेक जल निगम प्रबंधन से जवाब मांगा गया था और स्पैशल हाऊस में इसको लेकर चर्चा के बाद विजिलैंस जांच की मांग भी की जाएगी।
PunjabKesari, MC Mayor Image

लाखों का सामान बेचने में भी गोलमाल

बता दें कि शिमला नगर निगम का सब्जी मंडी के पास और संजोली में कई वर्षों से कबाड़ पड़ा हुआ था, जिसे जल निगम प्रबंधन द्वारा बिना सूचना के ही बेच दिया गया है। बताया जा रहा है कि लाखों का सामान बेचने में भी गोलमाल किया गया है, जिसके बारे में विजिलैंस जांच में खुलासा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News