Weather Report : हिमाचल के 4 जिलों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी
punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 11:48 PM (IST)
9 फरवरी को प्रदेश में यैलो अलर्ट जारी
शिमला (राजेश): हिमाचल में मंगलवार से मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी की संभावना है। वहीं विभाग ने बुधवार यानी 9 फरवरी को प्रदेश में यैलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर मध्यम व पर्वतीय क्षेत्रों बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त मैदानी इलाकों में भारी बारिश का संभावना जताई है। वहीं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेश में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी जिला कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा की उदयपुर, किलाड़ के लिए जारी की गई है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 8 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। 8 व 9 फरवरी को राज्य के मैदानी भागों में आकाशीय बिजली गिरने, अंधड़ चलने और बारिश होने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 व 11 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कल्पा में -10 डिग्री, मनाली 0.4, कुफरी -0.8, डल्हौजी 2.6, शिमला 4.0, सुंदरनगर 3.4, भुंतर 3.9, धर्मशाला 7.2, ऊना 5.8, नाहन 9.7, पालमपुर 6.0, सोलन 3.6, कांगड़ा 7.2, मंडी 5.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 6.8 व चम्बा में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

