विवेक भाटिया ने संभाला चंबा में DC का पदभार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 01:32 PM (IST)

चम्बा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विवेक भाटिया ने सोमवार को डी.सी. चम्बा का पदभार संभाल लिया है। विवेक भाटिया वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की हैं। इस दौरान उन्होंने जिला के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने तथा विकास प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान करने के लिए वह पूर्ण प्रयास करेंगे। प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का सही तरीके व समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के कई आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए, जिसके तहत जिला चम्बा के डी.सी. पद पर तैनात हरिकेश मीणा को हमीरपुर तो बिलासपुर में डी.सी. के पद पर तैनात विवेक भाटिया को चम्बा के डी.सी. पद पर तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News