वीरभद्र के घर में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, धूमल से चोरी छिपे मिले सिंघी राम

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 10:07 AM (IST)

हमीरपुर: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल मुख्यमंत्री के गृह विस क्षेत्र रामपुर बुशहर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सिंघी राम ने शुक्रवार को स्थानीय परिधि गृह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से चोरी छिपे मुलाकात की। सिंघी राम को देखकर परिधि गृह में काफी संख्या में भिन्न-भिन्न स्थानों से आए टिकट के चाहवान व भाजपा पदाधिकारी आश्चर्यचकित होकर रह गए। दोनों नेताओं की की बंद कमरे में काफी देर तक गुफ्तगू हुई। 


भाजपा का दामन थाम सकते हैं सिंघी राम
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि सिंघी राम 22 सितम्बर को कांगड़ा में भाजयुमो हुंकार रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष कांग्रेस को अलविदा करके भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इससे पहले भी वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं, वहीं कांग्रेस आलाकमान ने पिछली बार विस चुनाव में उनका टिकट काटकर नंद लाल को दे दिया था जिस कारण सिंघी राम कांग्रेस पार्टी से खफा चल रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News