विक्रमादित्य बोले- जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे गुड़िया के कातिल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 09:08 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कोटखाई क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया है कि गुडिय़ा के कातिलों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कातिल जल्द ही पुलिस के हाथ चढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोटखाई में गुडिय़ा की हत्या बहुत ही दुखद है। प्रदेश के लोग और सरकार इस दुख की घड़ी में गुडिय़ा के परिवार के साथ खड़े हैं। गुडिय़ा को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस दुखद घटना पर घडिय़ाली आंसू बहाकर इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है। भाजपा का इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ जोडऩा उनकी संकुचित मानसिकता दिखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से व्यवस्थित है। भाजपा इस व्यवस्था को बिगाडऩे का प्रयास न करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News