विक्रमादित्य सिंह ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-लाठीचार्ज मामले की हो न्यायिक जांच

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 08:42 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने युवा कांग्रेस कार्यकर्तओं पर लाठीचार्ज करने की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस की कार्रवाई उकसाने वाली थी। इस कारण शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा प्रदर्शन उग्र हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार आवाज उठाने वालों को उनके अधिकार से वंचित नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की बर्बरता से युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने इस लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग करते हुए आरोपी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को देखकर प्रशासन घबरा गया था तथा अपनी खीज मिटाने और पीठ थपथपाने के लिए जल्दबाजी में लाठीचार्ज करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ से दिए गए उस बयान को निंदनीय बताया, जिसमें लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्तााओं पर आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी भी जांच से पहले ही पुलिस को क्लीन चिट देने वाला है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बीते 7 महीनों में 11,651 आपराधिक मामले रिकॉर्ड हुए हैं, जिसमें 64 हत्याएं हुईं। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति की पोल खोलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तरह प्रदेश सरकार भी युवाओं को झूठे सब्जबाग दिखा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News