स्मृति ईरानी का दावा, कहा-विधानसभा चुनावों में इस बार रामपुर में खिलेगा कमल

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 09:32 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): अमेठी के बाद रामपुर का इतिहास भी बदलेगा। इस बार विधानसभा चुनावों में रामपुर बुशहर में कमल का फूल खिलेगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रामपुर के दत्तनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में किया है। उन्होंने महिलाओं से रामपुर में कमल खिलाने का आश्वासन मांगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हिमाचल को विकास के नए क्षितिज पर पहुंचाया हैं। केंद्र में मोदी सरकार और हिमाचल में जयराम सरकार ने मिलकर राज्य की समग्र प्रगति को गति देने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। 
PunjabKesari

30 साल रामपुर मिला संस्कृत कॉलेज 
उन्होंने कहा कि 30 साल बाद रामपुर को संस्कृत कॉलेज मिला। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को भाजपा सरकार ने इस कार्यकाल में पूरा किया लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस ने पिछले 30 वर्षों से केवल इसका सपना देखा था। सपने दिखाना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। कांग्रेस ने राज्य और केंद्र में लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व किया लेकिन राज्य के लिए कुछ नहीं किया, हमारी सरकार ने रामपुर में उपतहसील दी, यह जयराम सरकार की ओर से इस विधानसभा को एक बड़ा तोहफा है। यह कांग्रेस का कल्चर है कि वे अपनी बात पर कायम नहीं रहते हैं, वे जो कहते हैं उसे कभी पूरा नहीं करते हैं। कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि अटल सुरंग पूरी न हो लेकिन मैं भाजपा सरकार की शुक्रगुजार हूं कि यह ऐतिहासिक सुरंग बनकर तैयार हो गई है और आज यह सुरंग विश्व प्रसिद्ध है। 

कांग्रेस नेता छोड़ रहे हैं कांग्रेस 
केंद्र मंत्री ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं और हाल ही में बिलासपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पेश किया है। रामलाल ठाकुर ने भी माना कि कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन है, इसके अलावा पवन काजल, लखविंद्र राणा भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं।कांग्रेस पार्टी के हिमाचल में मुख्यमंत्री के कई उम्मीदवार हैं। 

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दीं कई योजनाएं
केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 2 लाख से ज्यादा लोगों को शौचालय दिए, कांग्रेस ने इस छोटी सी मांग के बारे में कभी नहीं सोचा। ऐसा करके मोदी ने भारत में महिलाओं की प्रतिष्ठा की रक्षा की है। मोदी ने हमें स्वच्छ भारत अभियान दिया जिससे हमारे राज्य और राष्ट्र की कायाकल्प हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे आम जनता के स्वास्थ्य के बारे में कभी नहीं सोचा। जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, 10 करोड़ से अधिक परिवार अब आयुष्मान भारत के तहत आ गए हैं, जहां उन्हें 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और हिमाचल में 4.37 लाख परिवार इस लोकप्रिय योजना के तहत कवर किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जयराम सरकार की बदौलत जो लोग आयुष्मान भारत के दायरे में नहीं थे, वे अब हिमकेयर के दायरे में आ गए हैं। डबल इंजन सरकार का फर्क पड़ता है और इसका अंतर साफ है। हमने बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सैंटर, नालागड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और ऊना में बल्क ड्रग पार्क दिया। 

एलईडी रथ को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी ने एलईडी रथ को रामपुर के दत्तनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस रथ के माध्यम से भाजपा पूरे प्रदेश में प्रचार करेगी। इस अवसर पर मंत्री गोविंद ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशीमधर सूद, जिलाध्यक्ष अजय श्याम, हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल नेगी, युवराज बोध, अनीता और कुलवीर भी मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News