नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिले CM जयराम

Thursday, Jan 30, 2020 - 04:50 PM (IST)

शिमला(योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विधि, न्याय एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की और उनसे प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में बेहतर संचार सेवाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए निवेश आकर्षित करने में सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के वाकनाघाट में 300 बीघा भूमि उपलब्ध है, जहां सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट केन्द्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निवेश आकर्षित करने में सहयोग का आग्रह भी किया। 

kirti