PM Modi के आशीर्वाद से हिमाचल और गुजरात मे दोबारा बनेंगी भाजपा की सरकारें : अनुराग

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 09:17 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय सूचना प्रशासन व युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं तथा प्रदेश में सड़कों, पानी, स्वास्थ्य, बिजली व पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास तेज गति से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी के आशीर्वाद से देश के 4 राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद अब हिमाचल व गुजरात में भी भाजपा दोबारा अपनी सरकारें बनाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर आयोजित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की टिहरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों को सबोन्धित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से हिमाचल में भाजपा आगे बढ़ी है भविष्य में भी उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सुजानपुर में 40 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्धघाटन किए गए। 

आप को छोड़ने वालों की अभी शुरूआत, आने वाले दिनों में लगेगी लंबी लाइन    

अनुराग ने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आप पार्टी भ्रम फैलाने का काम करती है। यही कारण है कि जो लोग उनकी पार्टी को छोड़ कर जाते हैं उन्हें आप पार्टी के नेता दागी करार दे देते हैं लेकिन जब वे उनकी पार्टी में रहते हैं तो साफ-सुंदर होते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो आप पार्टी को छोड़ने वालो की शुरुआत हुई है, आने वाले दिनों में आप पार्टी को छोड़ने वालो की लंबी लाइन लगेगी। उन्होंने कहा कि तो पार्टी ने यूपी में 397 उमीदवार मैदान में उतारे थे उन सबकी जमानतें जब्त हुई है। उन्होंने दिल्ली के आप पार्टी के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद तो मुख्यमंत्री बने नही और दूसरों को मुख्यमंत्री बनने चले हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की भ्रम फैलाने व झूठ की राजनीति में हिमाचल की जनता नही आएगी तथा हिमाचल व गुजरात मे भाजपा की सरकारें रिपीट होगी व भाजपा जीत का छक्का लगाएगी। इस दौरान उनके साथ पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र कंबर भी मौजूद रहे।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News