भाजपा सरकार के खिलाफ हिमाचल में अंडर करंट : सुंदर सिंह ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 05:52 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में पंचायत राज चुनावों के परिणाम में जनता ने कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक रवि ठाकुर, लाहौल स्पीति प्रभारी महेश्वर सिंह चौहान ने विजेता प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। लाहौल स्पीति की 10 जिला परिषद में 6 पर कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी उपचुनावों से पहले पंचायतचुनावों में मिल जीत के बाद उपचुनावों को जीतने का दावा कर रही है। 

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक कुल्लू एवं लाहौल स्पीति प्रभारी सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति की जनता ने जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया है। उन्होंने कहाकि लाहौल स्पीतिव पूरे हिमाचल प्रदेश में साक्षरता दर बहुत अच्छी है और जागरूक मतदाताओं ने जिला परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहाकि पंचायत चुनाव पार्टी विचारधारा से उपर उठकर लोग मतदान करते है। लेकिन आने वाले समय में संकेत मिल चुका है कि देश प्रदेश की सरकार से  जनता का मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहाकि पूरे हिमाचल में अंडर करंट है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगार, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है किसानों, बागवानों का उत्पीड़न 11 माह से किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहे है। उत्तर प्रदेश में किसानों को रौदा जा रहा है। प्रदेश में भी किसानों, बागवानों को उत्पाद के उचित दाम नहीं मिल रहे है जिससे आने वाले उपचुनावों लोकसभा विधानसभा में भी यहीं लहर देखने को  मिलेगी। उन्होंने कहाकि भाजपा को जनता ने संकेत दिया है कि कुर्सी छोड़ें। गौर रहे कि प्रदेश में मंडी लोकसभा और फतहेपुर, अर्की, जुबल कोटखाई  विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को प्रस्तावित है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उपचुनावों को जीतने का दावा कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News