यूक्रेन से ऊना के 4 विद्यार्थी सकुशल घर लौटे : डी.सी.

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 04:52 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए जिला ऊना के 4 छात्रों को सकुशल घर वापस लाया गया है। डी.सी. ऊना राघव शर्मा ने कहा कि वापस लौटी एक छात्रा गगरेट उपमंडल के नंगल जरियालां की, एक छात्र लठियाणी से, एक छात्रा बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाले त्यासर गांव की, जबकि एक छात्रा उपमंडल अम्ब के गांव दियाड़ा की है। डी.सी. राघव शर्मा ने कहा कि भारत सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयत्न कर रही है।

इसके लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। डी.सी. ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यूक्रेन में फंसा है तो उसके परिजन मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन नंबर 1100 पर अपनी जानकारी सांझा कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1800118797 सहित दूरभाष नंबर 011-23012113, 23014104 व 23017905 तथा फैक्स नंबर 011-23088124 पर संपर्क किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News