Una: बनगढ़ और अप्पर कोटला कलां में भी दिखा तेंदुआ, 3 जगह वन विभाग ने लगाए पिंजरे

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 10:43 AM (IST)

ऊना, (सुरेन्द्र): ऊना से होशियारपुर रोड पर स्थित पंडोगा में एक बार फिर से तेंदुआ सामने आया है। कई दिनों से यह तेंदुआ लोगों को यहां दिखाई दे रहा है। मंगलवार देर रात्रि पंडोगा के श्रीभृतहरि मंदिर की तरफ जा रहे स्थानीय युवकों का सामना एकाएक तेंदुए से हो गया।

स्थानीय अमित ठाकुर गोगी तथा देवेश कुमार मोनू जब साथियों के साथ मंदिर जा रहे थे तो रास्ते में यह तेंदुआ दिखाई दिया जोकि काफी देर तक सड़क के निकट बैठा रहा।

युवकों ने इसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा है। हालांकि ग्रामीणों ने भी इसे कोई क्षति नहीं पहुंचाई। स्थानीय ग्रामीणों देवेश कुमार मोनू ने माना कि यह कई बार यहां देखा गया है और इससे गांव में लोग भयभीत भी हैं। अभी तक इस तेंदुए ने किसी को भी नुक्सान नहीं पहुंचाया है।

वन विभाग के ऊना स्थित रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने माना कि अप्पर पंडोगा में तेंदुए की मौजूदगी कई बार पाई गई है। इसके लिए वहां पिंजरा भी लगाया गया है लेकिन कई जगह तेंदुए की मूवमैंट होने की वजह से यह पकड़ में नहीं आया है। आर.ओ. ने बताया कि अप्पर पंडोगा के अतिरिक्त बनगढ़ और कोटला कलां अप्पर में भी पिंजरे स्थापित किए गए हैं। यहां भी तेंदुए को स्पॉट किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News