Una: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 लड़कियां रैस्क्यू, 2 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 07:37 PM (IST)

ऊना (विशाल): पीरनिगाह के समीप एक होटल में देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में होटल के रिसैप्शनिस्ट सहित 2 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 लड़कियों को भी रैस्क्यू किया है। एसपी अमित यादव ने बताया कि सीआईए इंचार्ज मस्त राम पर आधारित टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि उक्त होटल का रिसैप्शनिस्ट होटल के कमरों को वैश्या गृह के रूप में प्रयोग करवाता है तथा लड़कियों को कुछ पैसों का लालच देकर अवैध देह व्यापार के लिए इस्तेमाल व उत्प्रेरित करता है। इसी होटल में खुद व लड़कियों से देह व्यापार करवाकर जीविका यापन करता है, जिस पर इंस्पैक्टर मस्त राम ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर रेड करके होटल से 7 लड़कियों को रैस्क्यू किया और 2 आरोपियों दीना नाथ व रवि कुमार को गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News