Una: गैस्ट हाऊस से संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं व 3 पुरुष पकड़ेे

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 06:46 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): जिला मुख्यालय के हमीरपुर रोड पर एक गैस्ट हाऊस से पुलिस ने 3 महिलाओं को रैस्क्यू किया है। इस गैस्ट हाऊस में संदिग्ध गतिविधियों के शक के चलते एसआईयू ने वीरवार को छापेमारी की। आरोप है कि यहां एस्कॉर्ट सर्विस चल रही थी। इसी बीच एसआईयू की तरफ से नकली ग्राहक भेजा गया और इसके बाद एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

संदिग्ध अवस्था में यहां 3 महिलाएं एवं 3 पुरुष भी पकड़े हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में कानूनी कार्रवाई की है। खुद एसपी सचिन हिरेमठ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरी जानकारी ली। पुलिस ने तीनों पुरुष आरोपियों को हिरासत में लिया है ताकि पूछताछ की जा सके। इसी प्रकार महिलाओं को भी रैस्क्यू किया गया है।

एसपी सचिन हिरेमठ ने माना कि गैस्ट हाऊस पर एक खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। ऐसी सूचनाएं थीं कि यहां एस्कॉर्ट सर्विस चलाई जा रही है। पुलिस ने 3 महिलाओं को रैस्क्यू किया है तथा 3 पुरुष आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ होगी। गैस्ट हाऊस संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी और उनका पूरा रिकार्ड तलब किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News