Una: वृद्ध दंपति बेटे को दर-दर ढूंढने को मजबूर, करीब डेढ़ माह से चल रहा है लापता

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 03:05 PM (IST)

अम्ब, (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के अधीन पड़ते गांव सुन्धारी का वृद्ध दंपति अपने बेटे को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिता की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार को अम्ब में पत्रकारों से बात करते हुए वृद्ध हरी राम व उसकी पत्नी निवासी सुन्धारी ने बताया कि उनका लड़का अनिल कुमार (32) 3 अगस्त को स्कूटी सहित रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है।

दंपति का कहना है कि वह थोड़ा मानसिक रूप से परेशान रहता है। इससे पहले भी वह घर से चला गया था लेकिन करीब 4 दिन बाद वापस आ गया था लेकिन इस बार करीब डेढ़ माह से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News