Una: आरोपियों को मिलनी चाहिए सख्त सजा : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 07:31 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए। महिला सम्मान केवल कागजी में नहीं बल्कि हकीकत में होना चाहिए। महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर रोक के लिए समाज को जागृत होना होगा। गलत सोच को खत्म करने के लिए निर्णायक रूप से लड़ाई लड़नी होगी। अग्निहोत्री ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ कोलकाता में जिस प्रकार की घटना हुई है वह निंदनीय है। ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। देश के हर प्रदेश में महिलाएं व हर वर्ग सुरक्षित हो इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा। समाज के हर व्यक्ति को जागृत होकर अपना फर्ज निभाना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News