जिला में दो व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 09:43 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में एक बार फिर से 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जोकि गगरेट हरोली के सैंसोवाल के निवासी हैं। इनमें से एक गुजरात के कच्छ से लौटा है और एक कर्नाटका के पंजाला से। दोनों ही होम क्वारंटाइन में थे। सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को खड्ड स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल के सैंसोवाल निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है जोकि कर्नाटका से लौटा है, वहीं गगरेट का निवासी 29 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है जोकि गुजरात के कच्छ से लौटा है। सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को खड्ड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News