Himachal : चंडीगढ़ के लिए निकली छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, परिवार में चिंता का माहौल

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 02:31 PM (IST)

Una News : जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के अधीन पड़ते एक गांव की 18 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस संबंध में पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 137(2) के तहत मामला दुर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा की तलाश जारी

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ स्थित एक निजी कालेज की छात्रा है और करीब 2 माह से अवकाश के चलते घर पर रह रही थी। शिकायत में बताया गया कि 30 जुलाई को वह दिन के समय बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों को बाद में पता -चला कि वह चंडीगढ़ जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वहां नहीं पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों तथा चंडीगढ़ में भी उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। छात्रा अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई है। डी.एस.पी. अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

मायके जाने की बात कहकर निकली प्रवासी महिला लापता

इधर, अम्ब थाना क्षेत्र से ही 24 वर्षीय प्रवासी महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने अम्ब थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन अपने मायके नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। एस.डी.पी.ओ. अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा महिला की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News