भारत ने साउथ कोरिया को हराकर जीता एशियन महिला कबड्डी खिताब, इन दो खिलाडिय़ों ने किया सिर ऊंचा

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2017 - 09:41 PM (IST)

शिमला : ईरान में खेली गई एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की टीम ने साउथ कोरिया की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस स्वर्ण पदक को हासिल करने में हिमाचल प्रदेश की दो महिला खिलाडिय़ों ने भी खूब पसीना बहाया। सिरमौर की प्रियंका नेगी और कुल्लू जिला की कविता ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर प्रदेश का नाम दुनिया में चमकाया है। 

इस जीत के बाद हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन ने दोनों महिला खिलाडिय़ों को बधाई दी है। वहीं प्रदेशभर से उनको बधाइयां दी जा रही हैं। इधर खबर मिली है कि प्रियंका नेगी के गांव व समूचे शिलाई क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ आई है। लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। 18 जनवरी 2016 को प्रियंका ने कुल्लू में बतौर सब इंस्पेक्टर पदभार संभाला था। उनकी ट्रेनिंग 31 अक्तृूबर 2017 को पूरी हुई थी।

यह चैंपियनशिप ईरान में खेली गई है। कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला टीम को बधाई दी है। यह चैंपियनशिप 23 से 26 नवंबर तक खेली गई। वहीं पुरुष वर्ग में हिमाचल के अजय ठाकुर कप्तान रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News