ICSE 10th Result: हिमाचल की जुड़वा बहनों ने हासिल किया शीर्ष स्थान, बताया सफलता का मंत्र

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 10:16 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में जुड़वां बहनों-अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने 'इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन' (आईसीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 99.4 प्रतिशत और 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया है। जुड़वां बहनें शिमला के 'ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स' की छात्रा हैं।

शुक्रवार को अविशा और सिरिशा ने कहा, ''हम बहुत खुश हैं। इसका सारा श्रेय हमारे माता-पिता, शिक्षकों और हमारे स्कूल को जाता है जिन्होंने हमारा सही मार्गदर्शन किया। जिज्ञासु बने रहना, लगन बनाए रखना, खेलों के लिए समय निकालना और आपसी तालमेल हमारे लिए कारगर साबित हुआ।''

दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई कड़ा नियम नहीं बनाया, हालांकि यह सुनिश्चित किया कि वे अपना होमवर्क रोजाना पूरा करें और नियमित रूप से दोहराएं। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे कड़ी मेहनत करें। पढ़ाई के अलावा, दोनों बहनें अपने स्कूल की बास्केटबॉल और टेबल टेनिस टीमों की सदस्य भी हैं और गिटार भी बजाती हैं। डॉक्टर कार्तिक स्याल और डॉक्टर गीतिका स्याल की बेटियां अविशा और सिरिशा इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखती हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News