खेल मैदानों के निर्माण के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले त्रिलोक कपूर

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 12:03 AM (IST)

पालमपुर (भृगु): भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने दूसरी बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। त्रिलोक कपूर ने अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के दौरान 22 जुलाई 2021 को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडबाड़ी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर खेल सचिव को भेजी गई थी। बैजनाथ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फटाहर के तरस में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के लिए 9 करोड़ रुपए की परियोजना रिपोर्ट 14 जुलाई 2022 को केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजी गई थी। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से उक्त दोनों खेल मैदानों के निर्माण के लिए प्रस्तावित राशि की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस दिशा में यथासंभव प्रयास किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News