बंजार में ट्रैफिक जाम हुआ आम, लोग परेशान

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 12:01 PM (IST)

कुल्लू(मनमिंदर): कुल्लू जिला के उपमंडल मुख्यालय बंजार में ट्रैफिक जाम की समस्या दिनों-दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। रोजाना जाम में वाहन चालकों को घंटों कतार में लगे रहना पड़ रहा है। पुलिस विभाग के जवानों को भी जाम खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है तब कभी जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो रही है। सुबह हो या रात हर दिन जाम की समस्या ने लोग व पर्यटक परेशान हो रहे हैं। बंजार में समस्या का मुख्य यहां निरंतर बढ़ रहे वाहनों की संख्या है। इसके अलावा सड़क पर दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण भी जाम लग रहा है।

हालात खराब होने के बावजूद प्रशासन व पुलिस विभाग अभी तक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने का कोई और तरीका ढूंढ पाने में असफल है, जबकि बंजार मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग काफी संकरा होने के कारण सड़क से वन-वे वाहन ही गुजर सकते हैं। तब भी दोनों और से भारी वाहन गुजर रहे और इसी कारण से जाम लग रहा है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण, हेमराज ठाकुर, निर्मला, शीला का कहना है कि यदि बंजार में बाईपास का निर्माण किया जाता है तो समस्या हल हो सकती है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। अधिकतर जाम मार्ग के संकरा होने की वजह से लग रहा है जबकि वाहनों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बेतरतीब खड़े किए वाहनों से भी जाम की समस्या आम बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News