Kullu: सोलंगनाला बर्फबारी में फंसे पर्यटक वाहन, रैस्क्यू अभियान जारी

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2024 - 09:43 PM (IST)

मनाली (सोनू): पर्यटन स्थल सोलंगनाला में मौसम दिन भर सब सामान्य रहा लेकिन शाम 4 बजे हिमपात का क्रम तेज हो गया। नाग मन्दिर के पास बर्फ जमने से वाहन फंसने लगे। हालात बिगड़ते देख मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने मोर्चा संभाला और मौके पर जा पहुंचे। वाहनों की संख्या अधिक होने से ट्रैफिक सुचारू करने में दिक्कत हुई। हालांकि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए वाहनों को अटल टनल की ओर नहीं जाने दिया। पर्यटकों ने दिन भर सोलंगनाला, फातरु व अंजनी महादेव में बर्फ के फाहों का आनंद उठाया।

पता चलते ही मनाली पुलिस रैस्क्यू में जुटी। मनाली पुलिस ने हालात को देखते हुए 4 बजे से ही सभी पर्यटकों को भेजना शुरू किया लेकिन कुछ एक लापरवाह पर्यटकों की मनमानी सभी पर भारी पड़ गई। पर्यटकों को 4 बजे ही वापस लौटने का आग्रह किया गया लेकिन कुछ एक पर्यटक समय पर अपने वाहन तक नहीं पहुंच पाए। बर्फबारी के कारण वाहन फंसते रहे और जाम लगता गया। उन्होंने बताया कि सोलंगनाला में 2000 पर्यटक वाहन फंस गए थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर पर्यटकों को रैस्क्यू कर लिया गया है। शेष रहे वाहनों को मनाली भेजा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News