Chamba: अब चम्बा और तीसा कोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली करवाए परिसर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 12:12 PM (IST)

चम्बा/तीसा (सुभानदीन): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और सिरमाैर जिला के बाद अब चम्बा जिला के चम्बा और तीसा न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिससे पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई थी। मेल की जानकारी मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, अन्य सुरक्षा एजैंसियों के दल मौके पर पहुंचे और दाेनाें न्यायालय परिसराें को तत्काल खाली करवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह के समय यह ई-मेल प्राप्त हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। बाद में तत्परता से पूरे परिसर खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। 
PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ई-मेल प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने दाेनाें कोर्ट परिसर को खाली करवाया। वहीं पुलिस द्वारा कोर्ट व उसके आसपास तलाशी अभियान चलाया हुआ है। फिलहाल अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। उधर, साइबर शाखा ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी है। वही पुलिस द्वारा अभी भी अपने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

एसडीपीओ सलूणी ने रंजन शर्मा बताया कि चम्बा और तीसा कोर्ट के अधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने दाेनाें कोर्ट परिसराें काे  खाली करवा दिया है और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल कहां से आए हैं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News