दर्दनाक हादसा : टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 09:25 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के सुल्तानपुर स्थित खजियार चौक में टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई, वहीं पति को मामूली चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद राज बेगम अपने पति यासीन निवासी गांव ढांपू अथेड के साथ बाइक पर सवार होकर चम्बा की ओर आ रही थी। जब वे सुल्तानपुर स्थित खजियार चौक के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी।  इससे राज बेगम बुरी तरह से घायल हो गई जबकि यासीन को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायल दंपति को मेडिकल कॉलेज भेजा। इसके साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने के बाद जरूरी साक्ष्य जुटाए। उधर, राज बेगम ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News