महिला से Rape कर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी युवक फरार

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 04:45 PM (IST)

परवाणु: शहर में एक महिला के साथ दुराचार कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना परवाणु में मामला दर्ज करवाया है। परवाणु पुलिस ने भी पीड़ित महिला के शिकायत पर मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से  बाहर है।

वर्ष 2014 में महिला के संपर्क में आया था युवक

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पीड़ित महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला के पड़ोस में ही आरोपी युवक भी रहता है जोकि वर्ष 2014 में महिला के संपर्क में आया था। इसके बाद एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी युवक ने जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बना लिए। परिवार की बेइज्जती के डर की वजह से उसने इस बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया। इसके बाद भी जब वह घर पर अकेली होती तो उक्त युवक मौका देखकर उसके कमरे में आ जाता तथा उसके साथ दुराचार करता और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस थाना परवाणु के एस.एच.ओ. रुपेश कांत ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाशी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News