बेटी की लव मैरिज से नाराज रिश्तेदारों ने पिस्तौल से धमकाया...लड़के की गाड़ी का कर दिया ये हाल

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 07:24 PM (IST)

मंडी (रजनीश): पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत पुलिस चौकी गागल में एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक सिख लड़की और हिंदू लड़के की शादी के बाद लड़की के रिश्तेदारों ने पिस्तौल दिखाकर लड़के के रिश्तेदार को धमकाया और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक यह मामला पंजाब के नंगल क्षेत्र का है जहां एक हिंदू लड़के और एक जाट सिख लड़की ने शादी की। शादी के बाद, यह जोड़ा सुंदरनगर क्षेत्र में छुप गया था। लड़की के परिवार को इस शादी से गहरी नाराजगी थी और उन्होंने सुंदरनगर पहुंचकर लड़के और लड़की को खोजने की कोशिश की। हालांकि यह जोड़ा पहले ही बल्ह क्षेत्र में लड़के के रिश्तेदार के यहां पहुंच चुका था। लड़की के रिश्तेदार वहां भी पहुंच गए, लेकिन उससे पहले यह जोड़ा वहां से निकल चुका था। इस दौरान लड़की के मामा ने पिस्तौल दिखाकर लड़के के रिश्तेदार को धमकाया और वहां खड़ी लड़के की गाड़ी में आग लगा दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और लड़के-लड़की को अपनी सुरक्षा में ले लिया। साथ ही नंगल पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बल्ह में आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News