1 महीने में चल बसे माता-पिता, अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आया ये समाजसेवी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 06:47 PM (IST)

फतेहपुर (पांजला/खट्टा): फतेहपुर ब्लॉक की पंचायत के अंतर्गत ढसोली गांव की बचनी देवी के बेटे बलवीर सिंह और उनकी बहू का 1 महीने में निधन होने के बाद अनाथ हुए बच्चों की सहायता को मंडी के समाजसेवी निपुण मल्होत्रा ने हाथ आग बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार की मदद करना चाहते हैं। बता दें कि ढसोली निवासी बलवीर सिंह का हृदय गति रुकने से 1 माह पूर्व देहांत हुआ था और उसके बाद उनकी पत्नी सुरेंद्रा कुमारी भी चल बसी। माता-पिता की मृत्यु के कारण दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। लड़की की शादी 2 महीने बाद होनी तय है जबकि बेटा किडनी की बीमारी से ग्रस्त है और काम करने में असमर्थ है। माता-पिता की मौत होने के बाद बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अनाथ बच्चों के अलावा उनकी बुजुर्ग दादी रह गई है। ढसोली पंचायत के लोगों ने प्रदेश सरकार तथा विधायक ज्वाली अर्जुन सिंह से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News