पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई युवती, कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 01:43 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा से लौटते समय दिल्ली की ट्रेकर के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। जिससे युवती बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना के बाद अन्य साथियों ने सहायता के लिए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने टीम और युवती के साथियों की सहायता से उसको कंधे पर उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया।
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की यह छात्रा अपने अन्य 6 साथियों के साथ खीरगंगा गई थी। शनिवार को सभी जब खीरगंगा से वापस लौट रहे थे तो पगडंडी से गुजरते समय पहाड़ी से पत्थर गिर गए। जिसकी चपेट में युवती घायल हुई। मणिकर्ण के पुलिस चौकी प्रभारी नन्द लाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News