धौलाधार की चोटी पर दिखा रहस्यमयी गोला!

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 11:20 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): धौलाधार की चोटी पर लाल रंग का रहस्यमयी गोला देखा गया। यह गोला क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या यह कोई यू.एफ.ओ. था या उल्कापिंड या फिर कोई साइंटिफिक फिनोमिना, यह रहस्य बना हुआ है। घटना शुक्रवार सायं की है, जब धौलाधार की ऊंची चट्टानी चोटी पर कुछ सैकेंड के लिए यह गोला दिखा तथा पलभर के पश्चात यह और अधिक लाल दिखने लगा। इसके कुछ सैकेंड के पश्चात यह पहाड़ी की पिछली ओर चला गया।

चोटी पर मनुष्य का पहुंचना संभव नहीं

जिस चोटी पर यह लाल रंग का गोला देखा गया, उस स्थान पर किसी मनुष्य का पहुंचना संभव नहीं है और न ही उस स्थान पर किसी प्रकार की वनस्पति है, ऐसे में गोले को लेकर रहस्य की स्थिति बन गई है। एस.डी.एम. पालमपुर ने कहा कि इस बारे में कुछ सटीक नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी चीज के गिरने की संभावना की कोई पूर्व सूचना भी नहीं है।

ये है वैज्ञानिक का मत

वहीं एक वैज्ञानिक ने बताया कि यह एक वैज्ञानिक घटना हो सकती है। उनका मत है कि पहाड़ की ऊपरी चोटियों पर सिलिका कॉन्टैंट रहता है तथा सूर्य अस्त के समय सूर्य की किरणों का रंग लाल होता है तथा इन किरणों की वैबलैंथ अधिक होती है, ऐसे में हो सकता है कि यह लाल किरणें पहाड़ के सिलिका कॉन्टैंट से टकराई हों, जिस कारण कुछ समय के लिए लाल रंग का गोला उभरा हो।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News