भारी बारिश के कारण भूरलाहड़ में गिरा गरीब परिवार का कच्चा मकान, सामान दबा

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 01:09 PM (IST)

कांगड़ा: ब्लॉक नगरोटा सूरियां की पंचायत कटोरा के गांव भूरलाहड़ निवासी बलवीर का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण ढह गया। बलबीर सिंह ने बताया कि भारी बारिश से मकान में दरारें आनी शुरू हो गई। गिरने की आशंका से पूरा परिवार मकान से बाहर आ गया था। इस दौरान राशन सहित घर के अंदर सामान भी मकान के मलबे में दब गया।

बलबीर सिंह प्राइवेट बस में चालक है। बलबीर को फिलहाल उसके भाई अवतार सिंह ने इस संकट की घड़ी में अपने मकान में रहने का सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य को सूचित कर दिया है। परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार से तुरंत उचित मदद की फरियाद की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News