पांवटा में वन माफिया के हौसले बुलंद, खैर के 35 पेड़ों पर डाला डाका

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 10:30 AM (IST)

पांवटा साहिब(रोबिन) : पांवटा वन मंडल में करोड़ों की वन संपदा माफिया के निशाने पर है। यहां माफिया बेरोकटोक सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर रहा है। भंगानी बीट के तहत खैर 35 हरे पेड़ों पर वन माफिया की कुल्हाड़ी चली है। एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ काटने की है घटना हैरान करने वाली है। वन माफिया ने रातों-रात काटा गया अधिकतर माल मौके से गायब कर दिया जबकि कुछ बचीकुची लकड़ियां विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब इस क्षेत्र का गार्ड नियमित गश्त पर वहां पहुंचा।

गार्ड देखकर हैरान हुआ कि 35 पेड़ों में से अधिकतर पेड़ गायब थे। अब विभाग ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि 35 पेड़ काटे गए हैं जिनकी लकड़ियों की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। पांवटा वन मंडल अधिकारी कुणाल अन्द्रीश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस और वन विभाग जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि लकड़ियां किसने काटी है और कहां भेजी गई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News