तिरंगे में लिपटे शहीद बेटे के शव को देख फूट-फूट कर रोई मां, बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 12:33 PM (IST)

फतेहपुर (अजय जम्बाल): जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन की चपेट आने से शहीद हुए हिमाचल के लाल सपन चौधरी (34) का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव फतेहपुर के सिहाल में पहुंच गया है। बता दें कि जैसे ही शहीद बेटे का शव घर पहुंचा तो उसकी मां बिलख-बिलख कर रोने लगी। यह गमगीन माहौल देखकर लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। फिलहाल करीब 12 बजे तक शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है। वहीं आसपास के गांव और पंचायत में शौक की लहर है।
PunjabKesari

चचेरी बहन की शादी देखने का सपना रह गया अधूरा

बताया जाता है कि 2 महीने बाद ही मार्च में उसकी चचेरी बहन की शादी है। लेकिन उसका यह सपना अधूरा रह गया। सपन ने कुछ दिन पहले ही उसकी शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आने की बात कही थी। सपन ने चाट्टा स्कूल से मैट्रिक की थी और 18 साल की उम्र में भर्ती हो गए थे। उनकी पत्नी ललिता गृहिणी हैं और बड़ा बेटा सार्थक पहली क्लास में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा मनीष महज डेढ़ साल का है। 
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि शहीद सपन चौधरी के घरवालों को भारतीय सेना की यूनिट 40 आरआर से फोन आया था कि गुरुवार सुबह लांस नायक सपन चौधरी पुत्र बीर सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ पुंछ के आगे गश्त पर थे तभी अचानक बर्फ के ल्हासे ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News