Kangra: दक्षिण भारत प्रवास के बाद धर्मशाला पहुंचे दलाईलामा

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 07:15 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा शुक्रवार को 2 महीने के दक्षिण भारत प्रवास के बाद धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान तिब्बती लोग उनके स्वागत के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर त्सुगलागखांग में दलाईलामा के घर तक सड़क पर लाइन में खड़े दिखे। मुंडगोड में 60 दिन रहने के दौरान दलाईलामा ने कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

दिसम्बर में दलाईलामा ने ड्रेपुंग मठ में सालाना गादेन न्गाचोद में हिस्सा लिया, जो एक सिंहासनारोहण समारोह था जिसमें लंबी उम्र की प्रार्थना होती थी और 3 दिन के गेलोंग दीक्षा समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें गादेन शार्त्से, ड्रेपुंग लोसेलिंग, ड्रेपुंग गोमांग, राटो, ताशी ल्हुनपो और दूसरे मठों के भिक्षु शामिल थे। वहीं 23 फरवरी को दलाईलामा की लंबी उम्र के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व तिब्बती राजनीतिक कैदियों और ल्हासा ब्वायज एसोसिएशन स्विट्जरलैंड द्वारा दलाईलामा की लंबी उम्र के लिए रखा जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News