Watch Pics: देश की सबसे लंबी सुरंग में अब बर्फबारी में भी चलेगा काम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 01:05 PM (IST)

मनाली: 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बन रही 8.8 किलोमीटर लंबी देश की महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग का कार्य सर्दियों में भी जारी रहेगा। हालांकि रोहतांग टनल की खुदाई का कार्य 7600 मीटर पूरा हो गया है। देश को समय पर समर्मित करने के चलते बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग परियोजना ने इस बार बर्फबारी में भी काम को अंजाम देने का निर्णय लिया है। बर्फबारी के कारण बी.आर.ओ. ने लाहौल की ओर नॉर्थ पोर्टल पर 5 महीने के लिए काम बंद कर दिया है लेकिन मनाली की ओर साऊथ पोर्टल में कार्य जारी रखा है। साऊथ पोर्टल पर लूज रॉक मैटीरियल आने से सुरंग निर्माण में कार्य कर रही स्ट्राबेग और एफ्कान कम्पनी ने 2 साल दिक्कतों का सामना किया है लेकिन अब सब पटरी पर चल रहा है। 


2019 में होगी देश को समर्मित
जून, 2010 में यू.पी.ए. अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रोहतांग टनल का शिलान्यास किया था। बी.आर.ओ. की मानें तो परिस्थितियां ठीक रहीं तो 2017 तक टनल के दोनों छोर जोड़ दिए जाएंगे जबकि 2019 में यह महत्वाकांक्षी टनल देश को समर्पित कर दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News