मानसिक रूप से परेशान था टेक्सटाइल इंजीनियर, उठाया ऐसा खौफनाक कदम...घर में मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:36 PM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से टेक्सटाइल इंजीनियर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। सुंदरनगर उपमंडल के चौगान क्षेत्र में रविवार को इंजीनियर ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मानसिक रूप से परेशान था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विवेक सेन (39) पुत्र भूपेंद्र सेन निवासी चौगान, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को जब परिजनों को घटना का पता चला, तो वे आनन-फानन में उन्हें नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विवेक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News