दिल्ली में सुक्खू-कौल सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, चुनावी फीडबैक के साथ दिया ये आश्वसन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 07:50 PM (IST)

प्रदेश प्रभारी शुक्ला के साथ ही पवन बंसल से मिले रामलाल ठाकुर
शिमला (राक्टा):
हिमाचल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इन दिनों दिल्ली में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान सरकाघाट से पार्टी प्रत्याशी पवन ठाकुर, मनाली से प्रत्याशी भूवनेश्वर गौड़, भोरंज से प्रत्याशी सुरेश कुमार के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर द्वारा भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात किए जाने की सूचना है। 
PunjabKesari

पार्टी अध्यक्ष को दिया चुनावी फीडबैक
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी अध्यक्ष को चुनावी फीडबैक भी दिया और आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से मुलाकात की। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य नेता दिल्ली में हाईकमान से मिल चुके हैं।

पूर्ण बहुमत से कांग्रेस बनाएगी सरकार : कौल सिंह 
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात किए जाने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें चुनावी फीडबैक भी दिया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News