Kangra: सांसद अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 01:55 PM (IST)

नगरोटा बगवां (दुसेजा): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के नाक तले शिमला में मस्जिद का अवैध निर्माण होता रहा तथा अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। यह बात उन्होंने नगरोटा बगवां में जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में कही। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछेक विशेष समुदाय के लोगों ने गलत ढंग से आधार कार्ड भी बनाए। इसे अपने आप में विडम्बना ही कहा जा सकता है कि विधानसभा में कांग्रेस के मंत्री बोल रहे थे जबकि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सो रहे थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर असफल एवं नाकाम साबित हुई है। आम जनता अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रही है क्योंकि जिन वायदो के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई हैं, उन्हें पूरा करने में विफल साबित हुई है।

दिवालियापन की कगार पर पहुंचा दिया हिमाचल
अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही 2 बार पैट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाए गए। बिजली पर सैस लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेस ने प्रदेश को दिवालियापन की कगार पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस की गारंटियां गले की फांस बन गई हैं। बिजली-पानी आम जनता को मुफ्त मुहैया करवाने के वायदे जहां हवाहवाई साबित हुए, वहीं महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की बात भी विफल साबित हुई है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनय चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनू, ब्रह्मानंद, सत्यम दीवान, मनु सूद, अश्विनी गिल तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News