सुक्खू सरकार ने साल के आखिरी दिन डिनोटिफाई किए 11 डिवैल्पमैंट ब्लॉक

Saturday, Dec 31, 2022 - 09:16 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): वर्ष 2022 के आखिरी दिन राज्य की सुक्खू सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले 11 डिवैल्पमैंट ब्लॉक डिनोटिफाई किए हैं। डिनोटिफाई किए गए ब्लॉकों में सबसे अधिक 4 ब्लॉक कांगड़ा जिला के हैं। कांगड़ा जिला में जिन ब्लॉकों को डिनोटिफाई किया गया है, उसमें 13 अगस्त, 2022 को खुला डाडासीबा ब्लॉक, 31 अगस्त, 2022 को खुला पालमपुर ब्लॉक, 9 मई, 2022 को खुला खुंडियां ब्लॉक और 11 अक्तूबर, 2022 को खुला ज्वाली ब्लॉक शामिल हैं। चम्बा जिला से 2 ब्लॉक डिनोटिफाई किए गए हैं, इसमें 6 अक्तूबर, 2022 को खुला बटारी ब्लॉक व 11 अक्तूबर, 2022 को खुला कोटी ब्लॉक शामिल हैं। सिरमौर जिला के ददाहू में 22 सितम्बर, 2022 तथा लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर में 7 अप्रैल, 2022 को बनाए गए ब्लॉक को भी डिनोटिफाई किया गया है। सोलन जिला के 3 ब्लॉक डिनोटिफाई हुए हैं, जिसमें 22 सितम्बर, 2022 को बना दाड़लाघाट ब्लॉक, 13 अगस्त, 2022 को बना पट्टा ब्लॉक और 15 सितम्बर, 2022 को बना रामशहर ब्लॉक शामिल हैं। प्रधान सचिव ग्रामीण विकास डाॅ. रजनीश की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay