दूरसंचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम का जाना देश व प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति : सुक्खू

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 04:48 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग समिति के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दूरसंचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम का इस दुनिया से जाना देश व प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रहते देश में नई क्रांति लाई। घर-घर टैलीफोन लगाने और मोबाइल को हर हाथ में पहुंचाने का श्रेय सुखराम को ही जाता है। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे। उनके साथ अंतिम समय तक मेरे घनिष्ठ संबंध रहे। राजनीतिक रूप से भी उनका हमेशा आशीर्वाद रहा। देश व प्रदेश की राजनीति व युवाओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंडित सुखराम एक महान दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें देश में दूरसंचार क्रांति के लिए स्मरण किया जाएगा। वह अनेक बार विधानसभा व लोकसभा चुनकर पहुंचे। उन्होंने हमेशा नए विचारों को मूर्तरूप देने का काम किया। सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान देने व शोक संतप्त परिवार को यह गहरा आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News