हिमाचल प्रदेश में सुक्खू ने CM और अग्निहोत्री ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 02:18 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में रविवार को प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रुप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, प्रदेश में पहली बार  उप मुख्यमंत्री पद की शपथ मुकेश अग्निहोत्री ने ली।

Image

 शपथ ग्रहण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इससे पहले ब‍ड़ी संख्या में प्रदेश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां पहुंचे और गर्मजोशी और नारों के साथ स्वागत किया। सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।

Image

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News