पं. सुखराम और आश्रय का मंडी पहुंचने पर होगा जोरदार स्वागत : दीपक शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 04:29 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी का स्वागत किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पंडित सुखराम के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और भाजपा को कांग्रेस की असली ताकत का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि पंडित सुखराम और आश्रय अभी दिल्ली में हैं और जब भी वे मंडी आएंगे तो यहां पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस संगठन लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार

उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और पंडित सुखराम के घर वापस आने से अब संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि 31 को दिल्ली में टिकट आबंटन को लेकर अहम बैठकें बुलाई गई हैं और उसके बाद ही दोनों नेताओं के मंडी आने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

भाजपा के मौजूदा सांसद विकास कार्य करवाने में नाकाम

उन्होंने कहा कि भाजपा के मौजूदा सांसद किसी भी तरह का विकास कार्य करवाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। भाजपा ने पूरी तरह से जनता को ठगने का काम किया है और जुमलेबाजी करने के सिवाय और कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नाकामियों से अवगत करवाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News