हिमरीगंगा में पत्थरबाजी, पुलिस जवान सहित 4 लोग लहूलुहान

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 09:48 AM (IST)

मंडी : पधर उपमंडल के हिमरीगंगा में बुधवार को पत्थरबाजी हुई जिसमें पुलिस जवान के साथ 4 लोग लहूलुहान हो गए। जानकारी के अनुसार हिमरीगंगा मेले में ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस जवान ने कार चालक को गाने लगाने पर दोपहर 3.38 बजे थप्पड़ मारा था जिसके बाद मामला बिगड़ गया था लेकिन सड़क मार्ग पर लगे जाम को बढऩे व अन्य सवारों के समझाने पर बड़ी मुश्किल से मामला शांत गया।

इसके बाद शाम करीब 6.23 मिनट पर पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसमें कई लोग व पुलिस जवान लहूलुहान हुए। हालांकि खूनी संघर्ष के पीछे अन्य कारणों ने भी भूमिका निभाई लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस कर्मी द्वारा स्थानीय निवासी को मारा गया थप्पड़ ही इसकी मुख्य वजह है। ए.एस.आई . जय चंद भी मौके पर मौजूद थे।  झड़प का मुख्य कारण युवकों के बीच बहस बना इसलिए दोनों गुटों के साथ पुलिस जवान भी घायल हुआ है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News