भू-स्खलन से मकान व गऊशाला पर गिरे पत्थर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 04:58 PM (IST)

बी.बी.एन. : उपमंडल नालागढ़ के तहत पहाड़ी क्षेत्र परगना मलौण के गांव बानली ब्राह्मणा में भू-स्खलन होने से पत्थर मकान व गऊशाला पर गिर गए। इस घटना में एक भैंस दबकर मर गई जबकि 2 पशु बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना में मकान व गऊशाला का करीब 5-6 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

 तहसीलदार रामशहर बिमला पोखरियाल ने गांव में जाकर मनसा राम तथा चेतन लाल को 20,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी भारी वर्षा हो रही है तथा लोगों का नुक्सान हो रहा है। रामशहर-डोली-गम्भरपुल व धरमाणा-गाबरमोड़ सड़क अभी भी बंद है जिससे लोगों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

रामशहर-डोली-गम्भरपुल सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही तो कुछ भाग में शुरू हो गई लेकिन पूरी तरह से सड़क नहीं खुली है। एस.डी.एम. नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि बंद सड़कों को लोक निर्माण विभाग द्वारा खोला जा रहा है और जल्द सड़कों को खोलने के निर्देश दे दिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News