इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई प्रदेश की टीम, नार्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 01:58 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी टीम के गठन के लिए आज जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भर के कॉलेज से उम्दा हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल के लिए पहुंची करीब 45 खिलाड़ियों में से अंतिम 23 का चयन किया गया है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए इस टीम का गठन किया जा रहा है। इस दौरान पीजी कॉलेज ऊना के प्राचार्य डॉ त्रिलोक चंद, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के हॉकी कोच आशीष सेन, पीजी कॉलेज ऊना के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ विनोद और हॉकी हिमाचल के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इसी महीने के अंतिम सप्ताह में होने वाली नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम का गठन शनिवार को किया गया। टीम के गठन के लिए प्रदेश भर के विभिन्न कॉलेजों से आई हुई उम्दा हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ऊना पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ त्रिलोक चंद की अगुवाई में शुरू हुई ट्रायल प्रक्रिया के दौरान युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के हॉकी कोच आशीष सेन और पीजी कॉलेज के खेल विभाग के प्रमुख डॉ विनोद की अगुवाई में हॉकी हिमाचल के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने टीम के गठन से पहले खिलाड़ियों के ट्रायल लिए। ट्राइल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से 45 हॉकी खिलाड़ी ऊना पहुंची थी। ट्रायल के बाद इन खिलाड़ियों में से अंतिम 23 का चयन किया गया। वही प्रतियोगिता से पूर्व इन खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों में भी पारंगत किया जाएगा। पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ त्रिलोक चंद ने कहा कि इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम के गठन का जिम्मा पीजी कॉलेज ऊना को मिला है। इसमें कॉलेज के खेल विभाग प्रमुख समेत हॉकी हिमाचल के पदाधिकारी और कोच टीम के चयन के लिए ट्राई ले रहे हैं। उन्होंने हिमाचल यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News