औद्योगिक क्षेत्रों में मुलभुत सुविधाएँ मुहैया करवाने में जुटी है प्रदेश सरकार: विक्रम ठाकुर

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 05:49 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने जिला ऊना के प्रवास के दौरान औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में एक करोड़ 61 लाख रूपये की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किये। विक्रम ठाकुर ने बसदेहड़ा में बनने में वाले रामलीला मंच का भी शिलान्यास किया। इस दौरान छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्र में मुलभुत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। वहीं उन्होंने कहा कि औद्योगिक दृष्टि से ऊना जिला काफी आगे बढ़ रहा है। 

उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में 1.61 करोड़ रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास किए। बुधवार देर सायं उन्होंने छठे राज्य वित्तायोग सतपाल सिंह सत्ती की उपस्थिति में 13.61 लाख रुपए से निर्मित पंप हाउस व अटेंडेंट रूम, 35.24 लाख रुपए की लागत से आरसीसी ओवर हैड जल भंडारण टैंक, 10.96 लाख रुपए से बनी दो हाई मास्ट लाइट्स तथा 83.27 लाख रुपए की लागत से बनी प्री-कास्ट स्लैब का शुभारंभ किया। ठाकुर ने 19.15 लाख रुपए की लागत से मैहतपुर में बनने वाले शॉपिंग बूथ का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ करने का लगातार प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि औद्योगिक दृष्टि से जिला ऊना काफी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऊना में अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टर्मिनल व रेल-फैड पीओएल टर्मिनल को स्वीकृति प्रदान की है। इससे जिला में विकास की रफ्तार तेज होगी। वहीं जल्द ही जिला ऊना में बल्क ड्रग पार्क भी बनने जा रहा है जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News