खेल छात्रावास ऊना व बिलासपुर, खेलो इंडिया केंद्र बिलासपुर में प्रवेश को लिए गए ट्रायल के परिणाम घोषित

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 11:45 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने खेल छात्रावास ऊना, बिलासपुर व खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए बीते 6 व 7 मई को इंदिरा स्टेडियम ऊना और लुहणू स्टेडियम बिलासपुर में बीते 9 से 12 मई तक लिए गए ट्रायल के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को युवा सेवा एवं खेल निदेशक संदीप कुमार ने यहां दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में खेल छात्रावास ऊना के लिए वालीबाल के लिए 10 लड़कों और कुश्ती के लिए 11 लड़कों तथा हॉकी में 11 लड़कों व जूडो के लिए 2 लड़कों का चयन किया गया है। इसी प्रकार खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए एथलैटिक्स में 11 लड़कों व 10 लड़कियों, हैंडबाल में 10 लड़कों और कबड्डी में 12 लड़कों व 12 लड़कियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि खेल इंडिया उत्कृष्टता केंद्र तथा खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए एथलैटिक्स में 11 लड़कों व 7 लड़कियों, जूडो में 13 लड़कों व 7 लड़कियों और बॉक्सिंग में 9 लड़कों व 12 लड़कियों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को डाक द्वारा चयन पत्र भेजे जा रहे हैं जिसकी सूचना संबंधित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारियों को पहले ही भेज दी गई है। चयनित खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि संबंधी प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, 3 पासपोर्ट साइज फोटो और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मैडीकल फिटनैस प्रमाण-पत्र सहित 20 जून को संबंधित जिला युवा सेवा व खेल अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी बिलासपुर व जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News